26,000 रुपए से अधिक का शेयर बंटने जा रहा 10 टुकड़ों में, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Stock split news : यह स्टॉक स्प्लिट कंपनी के इतिहास में पहली बार होने वाला है तथा इसके बाद कंपनी के शेयर का फेस वैल्यू ₹10 से कम होकर ₹1 हो जायेगा।

Nestle India stock split

Nestle stock split : एफएमसीजी सेक्टर में काम करने वाली लार्जकैप कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India stock split) ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट करने का फैसला लिया है। कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब वह अपने शेयर को तोड़ेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद कंपनी के शेयर मौजूदा भाव से कम भाव पर ट्रेड होंगे। इससे निवेशकों को यह शेयर मौजूदा भाव से कम भाव पर मिलेंगे। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट से संबंधित सभी जानकारी को साझा कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में–

हर 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 नए शेयर | Nestle India stock split

बीएसई पर मौजूद जानकारी के अनुसार कंपनी अपने शेयर को 10:1 के रेश्यो में करने वाली है। यानी निवेशकों को हर अपने 1 शेयर के बदले 10 शेयर मिलेंगे। आपको बता दें कि इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयर का फेस वैल्यू ₹10 से घटकर ₹1 हो जाएगा।

रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते | Nestle India stock split record date

इस स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स–डेट तथा रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है। बीएसई पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स–डेट तथा रिकॉर्ड डेट के तौर पर 5 जनवरी 2024 की तारीख को तय किया गया है।

शेयर ने किया है तगड़ा परफॉर्म!

कंपनी के शेयर ने इतिहास में तगड़ा परफॉर्म करते हुए अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 38% का रिटर्न दिया है। पिछले 10 महीनों में कंपनी का शेयर लगभग 50% ऊपर है।

पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 23% की तेजी आई है। वहीं, पिछले 1 महीने में कंपनी का शेयर लगभग 10% ऊपर है। कंपनी का शेयर इस आर्टिकल को लिखते समय NSE पर 2.29% की गिरावट के साथ 26,632 रुपए (Nestle India share price today) पर कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़े : 2024 में फार्मा सेक्टर का यह क्वालिटी शेयर कराएगा तगड़ी कमाई! ब्रोकरेज ने टारगेट को पहले से और बढ़ाया

Disclaimer : यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। यह निवेश की सलाह नहीं है। यह आर्टिकल ऊपर बताए गए शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं देता। इस आर्टिकल से होने वाले नुकसान के लिए हम तथा एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज फर्म/ हाउस जिम्मेदार नहीं होंगे। शेयर मार्केट में निवेश बाज़ार के जोखिमों के अधीन होता है तथा किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment